एसआईआर : विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन नामावली की अंतिम सूची प्रकाशित
⚫ जिले में कुल 1084057 मतदाता
⚫ 542062 पुरुष मतदाता
⚫ 541959 महिला मतदाता
⚫ 36 अन्य मतदाता
हरमुद्दा
रतलाम 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत रतलाम जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के मान से फोटो युक्त निर्वाचन नामावली कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के आदेशानुसार 21 फरवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
21 फरवरी को प्रकाशित गई सूची में रतलाम जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में कुल 1084057 मतदाता है जिसमें 542062 पुरुष मतदाता, 541959 महिला मतदाता एवं 36 अन्य मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 219- रतलाम ग्रामीण (अ.ज.जा)
⚫ 106328 पुरुष मतदाता
⚫ 106617 महिला मतदाता
⚫ 12 अन्य मतदाता
⚫ कुल 212957 मतदाता।
विधानसभा क्षेत्र 220- रतलाम
⚫ शहर में 100829 पुरुष मतदाता,
⚫101432 महिला मतदाता ,
⚫ 6 अन्य मतदाता
⚫ कुल 202267 मतदाता
विधानसभा क्षेत्र 221- सैलाना (अ.ज.जा) में
⚫ 105035 पुरुष मतदाता
⚫ 107555 महिला मतदाता
⚫ कुल 212590 मतदाता,
विधानसभा क्षेत्र 222- जावरा
⚫ 117591 पुरुष मतदाता
⚫ 117249 महिला मतदाता
⚫ 8 अन्य मतदाता
⚫ कुल 234848 मतदाता
विधानसभा क्षेत्र 223- आलोट (अ.जा)
⚫ 112279 पुरुष मतदाता
⚫ 109106 महिला मतदाता
⚫ 10 अन्य मतदाता
⚫ कुल 221395 मतदाता।
Hemant Bhatt