सामाजिक सरोकार : खान-पान के स्टॉल पर घूमते हुए सामग्रियों का स्वाद चख कर की प्रशंसा
⚫ श्री माहेश्वरी समाज द्वारा श्री महेश नवमी महोत्सव पर महेश मेला का भव्य शुभारम्भ
⚫ मेला समाज की एकता, सुसंस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम
हरमुद्दा
रतलाम, 1 जून। अतिथियों ने मेले का अवलोकन करते हुए लगाए गए सभी स्टॉल पर लगी सामग्रियों को देखा। खान-पान के स्टॉल पर घूमते हुए बनी हुई सामग्रियों का स्वाद चख कर उसकी प्रशंसा की। समस्त समाज जनों व मेले में भागीदारी करने वाले समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
यह हुआ सब हुआ रविवार को श्री माहेश्वरी समाज द्वारा श्री महेश नवमी महोत्सव 2025 के अन्तर्गत आयोजित भव्य श्री महेश मेले में।
अतिथियों ने किया मेले का शुभारंभ

रामबाग हनुमान समिति व रामोला मंदिर उत्सव समिति के संयोजन में आयोजित महेश मेले का शुभारम्भ पार्षद श्रीमती निशा पवन सोमानी एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल मंत्री द्वारा फीता काटकर किया गया।
भगवान महेश की हुई पूजा अर्चना

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश (शिव) की पूजा अर्चना एवं मंगल पाठ से हुई। अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने दीप प्रज्जवलित कर मेले का विधिवत शुभारम्भ किया।
मेला समाज की एकता, सुसंस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम
समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा, सचिव नरेन्द्र बाहेती, मेला समिति संयोजक रतन धूत, समिति सदस्य आदित्य डागा, गुंजन बाहेती, विजय असावा ने बताया कि यह मेला समाज की एकता, सुसंस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
हुई मनोरंजक गतिविधियों
महेश नवमी महोत्सव को ध्यान में रखते हुए धार्मिक आयोजन, भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, बाल संस्कार शिविर, विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां हुई।
भांति-भांति के व्यंजनों से सजाए स्टाल

उसी के क्रम में आज महेश मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं व्यवसायिक स्टॉल समाज बंधुओं द्वारा लगाए गए साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेले में बच्चे, बड़े एवं सभी आयु वर्ग के समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों में हिस्सा लिया। मेले में समाज के विभिन्न संगठनों का सहयोग एवं सक्रिय योगदान रहा।
यह रहे मौजूद
इस अवसर डॉ. बी.एल. तापडिय़ा, द्वारकादास भंसाली, माधव काकानी, राजेश चोखड़ा, एल.एन. धूत, भूपेन्द्र चिचानी आदि गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Hemant Bhatt