धर्म संस्कृति : प्रभु प्रेमी संघ के फागोत्सव में भजनों पर नृत्य में तल्लीन नजर आए भक्तगण

धर्म संस्कृति : प्रभु प्रेमी संघ के फागोत्सव में भजनों पर नृत्य में तल्लीन नजर आए भक्तगण

पंडित गोपालकृष्ण शर्मा ने दी भजनों की उम्दा प्रस्तुति

⚫ फूलों की बारिश में भक्तों ने किए नृत्य

हरमुद्दा
रतलाम,01 मार्च। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ ने मेहंदी कुई बालाजी स्थित पुष्प वाटिका में फागोत्सव धूमधाम से मनाया। 

फागोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक पं गोपालकृष्ण शर्मा ने फ़ाग गीतों के साथ भजनो की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। इन पर फूलो की वर्षा के बीच गुरु भक्त नृत्य में तल्लीन नजर आए।

पादुका पूजन से हुई शुरुआत

आरम्भ में संस्था अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने पादूका पूजन किया| इसके बाद पं गोपालकृष्ण शर्मा के फ़ाग गीतों और भजनों ने समां बांध दिया। पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास, मोहनलाल भट्ट, प्रमोद राघव, केबी व्यास, जयेश झालानी, नीलेश झालानी संजीव पाठक, नवीन भटट, भूषण व्यास, संजय सोनी, मुकेश सोनी, आरआर दुबे, लल्लन सिंह ठाकुर, राकेश पोरवाल एवं अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।