सामाजिक सरोकार : लघु नाटिका "एक पहल" के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश 

सामाजिक सरोकार : लघु नाटिका "एक पहल" के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश 

लेखक निर्देशक रही शिक्षिका विनीता ओझा

⚫ अभिनय करने वाले कलाकारों को किया पुरस्कृत

हरमुद्दा
रतलाम, 27 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विनीता ओझा द्वारा लिखित एवं निर्देशित  लघु नाटिका एक पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। अभिनय करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। 

शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए आयोजन में प्राचार्य मंजू लता जादौन, कविता डिक्रूज सहित अन्य मौजूद थे। लघु नाटिका में अभी नहीं करने वाले विद्यार्थी कलाकारों का प्राचार्य जादौन द्वारा पुरस्कृत किया गया।

विद्यार्थी कलाकारों को किया पुरस्कृत

लघु नाटिका में अभिनय करने वाले विद्यार्थी कलाकार हंसा सेन, राजकुमार डामोर, कोमल खराड़ी, जयप्रकाश मेवाड़ा, रिद्धिमा वर्मा, नाजमीन खान, ममता गरवाल, उमेर शेख एवं सुमित डामर ने अभिनय किया। संचालन विनीता ओझा ने किया। 

जिंदगी की आधारशिला है स्वच्छता

मानसिक ,शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है,। यह जीवन के आधारशिला भी होती है और हमारे शिक्षित होने काभी प्रमाण है।

⚫ मंजू लता जादौन, प्राचार्य, शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम

स्वच्छता की आदत रखती है परिवेश को रखती है स्वच्छ

स्वच्छता ऐसी आदत है जिसके द्वारा हम अपने आसपास के परिवेश एवं विद्यालय को भी स्वच्छ रखते हैं। 
विनीता ओझा, लघु नाटिका लेखक एवं निर्देशक 

स्वच्छता भी एक प्रकार से देश सेवा

स्वच्छता भी एक प्रकार की देश सेवा है, जो हमारे देश को समृद्ध बनाने में सहायता करती है। 

कविता डिक्रूज, परामर्शदाता, छात्र परिषद