साहित्य सरोकार : कहानीकार वैदेही कोठारी के कहानी संग्रह "गुनगुनी धूप सी कहानियां" का विमोचन आज

साहित्य सरोकार : कहानीकार वैदेही कोठारी के कहानी संग्रह  "गुनगुनी धूप सी कहानियां" का विमोचन आज

⚫ पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर  रहेंगी मुख्य अतिथि

⚫ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य और भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय का मिलेगा विशेष आतिथ्य

⚫ साहित्य जगत से जुड़े लोग और बुद्धिजीवी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे विमोचन समारोह में

⚫ म.प्र.साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना में प्रकाशन के लिए चयनित है कहानी संग्रह

हरमुद्दा
रतलाम, 1 जून। कहानीकार वैदेही कोठारी के प्रथम कहानी संग्रह "गुनगुनी धूप सी कहानियां" का विमोचन 1 जून को होगा। मध्यप्रदेश की पूर्व संस्कृति मंत्री एवं वर्तमान में महू विधायक सुश्री उषा ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि कहानी संग्रह का विमोचन करेंगी।

विमोचन समारोह रविवार 1 जून की शाम चार बजे प्रेस क्लब भवन पॉवर हाउस रोड पर होगा।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य और भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. प्रवीणा दवेसर करेंगी। विमोचन समारोह में नगर के साहित्य जगत से जुड़े लोग और बुद्धिजीवी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 

म.प्र.साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना में प्रकाशन के लिए चयनित है कहानी संग्रह

उल्लेखनीय है कि कहानीकार वैदेही कोठारी के कहानी संग्रह को म.प्र.साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना में प्रकाशन के लिए चयन किया गया है। कहानी संग्रह में देश के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित लघुकथाओं को शामिल किया गया है। श्रीमती कोठारी के इस कहानी संग्रह का प्रकाशन इन्द्रा प्रकाशन भोपाल द्वारा किया गया है। यह कहानी संग्रह ऑन लाइन शापिंग प्लेटफार्म अमेजन और फ्लिपकार्ट आदि पर भी उपलब्ध है।