सामाजिक सरोकार : SYS साइक्लोथॉन, रतलाम से कनेरी डैम तक सफल अनुकरणीय पहल

सामाजिक सरोकार : SYS साइक्लोथॉन, रतलाम से कनेरी डैम तक सफल अनुकरणीय पहल

“साइकिल चलाएँ, स्वस्थ जीवन अपनाएँ, नशे से रहे दूर और प्रदूषण कम करें

⚫ पहल को आगे भी निरंतर जारी रखने का लिया संकल्प

हरमुद्दा
रतलाम, 15 सितंबर। जोश और उमंग के साथ लंबी दूरी तय कर यह संदेश दिया कि - “साइकिल चलाएँ, स्वस्थ जीवन अपनाएँ और प्रदूषण कम करें।” नगर के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व नशा मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से शहर सराय से एसवायएस साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।

समाज को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

डॉ. राहुल पंजाबी के नेतृत्व में 30 किलोमीटर का यह साइक्लोथॉन रतलाम से कनेरी डैम व वापस शहर सराय आया। डॉ. पंजाबी का कहना है कि इस राइड का उद्देश्य युवाओं और समाज को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

क्या है साइक्लोथॉन

साइक्लोथॉन एक पूर्णतः मनोरंजक कार्यक्रम है, जो प्रतिभागियों को शारीरिक गतिविधि में संलग्न रहते हुए आनंददायक और सकारात्मक अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

साइकिल प्रेमियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

साइक्लोथॉन में  शैलेश पावेचा, अभिषेक कोठारी, डॉ. अमित यादव, गिरिराज राठौड़, महेश मालिया, अंकित लिंबोडिया, रौनक सोनी, वीर मिश्रा, अभिषेक रावल, हर्ष विश्वकर्मा, वैष्णवी मिश्रा, बसंत, अंशुल, अक्षत, विकास, कौशल, कनिष्क, अमोल, देव, भूपेंद्र सिंह और अन्य साइकिल प्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पहल को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।