सामाजिक सरोकार :  गुगलिया एवं सांखला परिवारों ने करवाए अपने दिवंगतों के नेत्रदान

सामाजिक सरोकार :  गुगलिया एवं सांखला परिवारों ने करवाए अपने दिवंगतों के नेत्रदान

नेत्रम संस्था के प्रयासों से चार दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी

⚫ दिवंगतों के परिजनों का किया सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 18 जुलाई। शहर के गुगलिया एवं सांखला परिवारों ने अपने दिवंगत स्वजनों के नेत्रदान करते हुए अनुकरणीय कार्य किया। इससे चार दृष्टिहीन को रोशनी मिल सकेगी। नेत्रम संस्था द्वारा दिवंगतों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर  सम्मान किया गया।


नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत बताया कि कस्तुरबा नगर निवासी संतोष गुगलिया "प्रेम" के निधन पर उनके परिवार ने सामाजिक सरोकार रखते हुए नेत्रदान करने का निर्णय लिया।


समाजसेवियों विकास गुगलिया, बृजेश पितलिया, विपुल पितलिया एवं संजय संघवी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिवंगत के पुत्र सुमित गुगलिया एवं परिजनों ने अनुकरणीय कार्य की सहमति दी।

ठाकुर लालसिंह सांखला का निधन

दीनदयाल नगर निवासी ठाकुर लालसिंह सांखला के निधन के बाद, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील मालपानी एवं शीतल भंसाली ने उनके पुत्र कुँवर अजीतसिंह सांखला, कुँवर यशपालसिंह सांखला व अन्य परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया, जिसे परिजनों ने सहर्ष स्वीकार किया।

इनके सहयोग से हुई नेत्र संग्रहण की प्रक्रिया

नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति मिलते ही रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। उनके निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह एवं भावना खन्ना द्वारा जीवन देवड़ा के सहयोग से नेत्र संग्रहण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। नेत्रम संस्था द्वारा दिवंगतों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर  सम्मान किया गया।