पुलिस कार्रवाई : सैलाना में हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
⚫ मोहर्रम में जुलूस के दौरान मुंह से आग निकालकर बैनर जलाया
⚫ हिंदू संगठन हुआ आक्रोशित
हरमुद्दा
रतलाम, 7 जुलाई। जिले के सैलाना में रविवार की रात मोहर्रम के जल उस निकालने के दौरान करतब करते हुए हिंदू राष्ट्र का बैनर मुंह से आग निकालने के दौरान जलाया गया। इस मुद्दे को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोशित हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सुबह वीडियो वायरल हुआ और हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। शहर की दुकाने बंद हो गई। लोग सड़कों पर उतर आए। सब की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सैलाना क्षेत्र में काफी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्र में फैले तनाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आश्वस्त किया था कि वीडियो की फोरेंसिक जांच करवा कर आरोपियों शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
इनको किया पुलिस ने गिरफ्तार
शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने शहजाद पिता सलीम मेव और भय्यू पिता मुन्ना खान पठान निवासी श्री कालिका माता रोड सैलाना, बबलू शाह कब्रिस्तान रोड तथा अज्जू शाह पिता रमजानी शाह मस्जिद चौराहा सैलाना निवासी को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।
Hemant Bhatt