खेल सरोकार : रतलाम के ख़िलाड़ियों ने जीते पदक

खेल सरोकार : रतलाम के ख़िलाड़ियों ने जीते पदक

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई सागर में

हरमुद्दा
रतलाम, 29 अप्रैल। सागर में भारत पेट्रोलियम द्वारा राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों ने कई पदक प्राप्त किए।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग की एथलेटिक्स प्रशिक्षक  निर्मला डामोर भटेवरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। 

इन्होंने जीते पदक

रंगलाल डोडियार ने 800,1500 मीटर में गोल्ड मेडल , प्रतीक और अनीशा ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल, भूमिका डोडियार ने 400 मीटर और वैष्णवी गुर्जर ने 200 मीटर में ब्राउंस मेडल ,सुभाष डोडियार ने 600 मीटर में सिल्वर मेडल, जीतकर महत्व पूर्ण सफलता प्राप्त की।  

उपलब्धि पर किया सम्मान दी बधाई

विजेता ख़िलाड़ियों को मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान ने पुरस्कृत किया। ख़िलाड़ियाँ कि उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी रुची शर्मा , इमरान खान , प्रकाश  वर्फे, नितेश राठौर,प्रवीण मकवाना पवन दादू सैयद खान आदि ने बधाई दी।