घेराबंदी : मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार

घेराबंदी : मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार

अफीम की कीमत तकरीबन पौने 11 लाख

⚫ 50000 की मोटरसाइकिल भी जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 9 मार्च। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से जा रहे हैं राहुल को रोका। तलाशी लेने पर 2 किलो से अधिक अफीम मिली। जिसकी कीमत पौने 11 लाख रुपए है। पुलिस ने 50000 की मोटरसाइकिल 
भी जब्त की है। पुलिस राहुल से पूछताछ कर रहे कि वह अफीम कहां से लाया था और किस देने जा रहा था। 


जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना आलोट पुलिस को सफलता मिली है। बरखेड़ा–आलोट रोड स्थित ग्राम नारायणी फंटा पर थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

तलाशी लेने पर मिली अफीम

आरोपी राहुल पिता मांगु चन्द्रवंशी, (25) निवासी ग्राम नाथुखेड़ी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 किलो 147 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 MF 0743 को भी जब्त किया गया। थाना आलोट में अपराध क्रमांक 96/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

लिया पुलिस रिमांड पर

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आर.सी. खड़िया, आरक्षक दीपक पाटीदार, आरक्षक अभिनन्दन, आरक्षक अंकित काला, आरक्षक लोकेन्द्र शर्मा का सराहनीय भूमिका रही।