निगम की कार्रवाई : स्वयं द्वारा अतिक्रमण हटाने की समय सीमा खत्म, नगर निगम करेगा अब 15000 प्रति घंटे के हिसाब से वसूली

निगम की कार्रवाई : स्वयं द्वारा अतिक्रमण हटाने की समय सीमा खत्म, नगर निगम करेगा अब 15000 प्रति घंटे के हिसाब से वसूली

मामला चांदनी चौक  लक्कड़ पीठा फोरलेन का

⚫ दो दर्जन से अधिक दुकान मकान मालिको पर कार्रवाई

⚫ चांदनी चौक से लक्कड़पीठा पुलिया तक हटाया अतिक्रमण

हरमुद्दा
रतलाम, 9 मार्च। चांदनी चौक लक्कड़ पीठा से बाजना बस स्टैण्ड तक बनाई जाने वाली फोरलेन में बाधक बन रहे अतिक्रमण को नगर निगम द्वारा हटाने की कार्रवाई सोमवार से शुरू की गई। अब नगर निगम ₹15000 प्रति घंटे के मान से अतिक्रमण हटाने के रुपए वसूल करेगा। 

नगर निगम द्वारा समय सीमा तय कर दी गई थी। इसके बावजूद दो दर्जन से अधिक मकान और दुकान मालिकों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नगर निगम द्वारा काफी समय पहले ही लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर निशान लगा दिए थे कि किस किस को कितना अतिक्रमण हटाना है मगर कुछ ने नगर निगम के आदेशों का पालन नहीं किया।

उनकी मौजूदगी में चली जेसीबी

इसलिए सोमवार को निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी आदि की मौजूदगी में जेसीबी, पोकलेन मशीनों के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पहले दिन चांदनी चौक से लक्कड़ पिता पुलिया तक कार्रवाई की गई। 

वसूली के लिए दिए जाएंगे नोटिस

अतिक्रमण हटाने की व्यय राशि  15 हजार रुपए प्रति घन्टा के मान से अतिक्रणकर्ता से वसूल करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।