लोकायुक्त की कार्रवाई : नामांतरण और निर्माण अनुमति के मांग रहा था सत्यनारायण 5 हजार, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार
⚫ मामला विंध्यवासिनी कॉलोनी के प्लाट का
⚫ लोकायुक्त को शिकायत की प्रेम ने
⚫ रतलाम के तेजा नगर घर पर हुई कार्रवाई
हरमुद्दा
रतलाम, 10 मार्च। रतलाम के समीपस्थ ग्राम कनेरी के पंचायत सचिव सत्यनारायण सेन ने नामांतरण और भवन निर्माण अनुमति देने के लिए ₹5000 की मांग की। शिकायत करने वाला प्रेम जब राशि लेकर तेजा नगर स्थित सचिव के घर पहुंचा और जैसे ही राशि दी, वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में पंचायत सचिव
मिली जानकारी के अनुसार लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र पटेल के नेतृत्व में टीम ने सोमवार की रात को कनेरी के पंचायत सचिव सत्यनारायण सेन के तेजा नगर निवास पर कार्रवाई की। यहां पर शिकायतकर्ता प्रेम जैसवार से सत्यनारायण ने अपने घर पर 4500 हजार रुपए लिए और टेबल पर रख दिए। मौका देखते ही टीम में मौजूद निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत आरक्षक श्याम शर्मा, संजीव कुमारिया, इसरार ने उसे धरदबोचा।
किया मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी सचिव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता के मां विंध्यवासिनी में है दो भूखंड
रतलाम के शिकायतकर्ता प्रेम जैसवार ने उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में उसने दो भूखंड खरीदे थे। इसमें से भूखंड क्रमांक B-41 पर भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त करने और भूखंड क्रमांक 96 का ग्राम पंचायत रिकॉर्ड में नामांतरण कराने का आवेदन दिया था। इस काम के लिए पंचायत सचिव सत्यनारायण सेन द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर योजना बद्ध तरीके से सोमवार रात को पंचायत सचिव सत्यनारायण सेन के निवास स्थान तेजा नगर पर कार्रवाई की गई।
Hemant Bhatt