"भारत के हत्यारे को खुले आम फांसी हो"
⚫ विश्वकर्मा समाज और सर्व हिंदू समाज ने दमोह हत्याकांड पर जताया कड़ा विरोध
हरमुद्दा
रतलाम, 10 मार्च। विगत दिनों दमोह जिले के किशोर भारत विश्वकर्मा की नृशंस हत्या के विरोध में श्री विश्वकर्मा काष्ठ एवं लौह कला कल्याण संगठन मध्यप्रदेश ने सर्व हिंदू समाज के साथ मिलकर न्याय की हुंकार भरी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारे को ‘फांसी’ दिलाने के लिए 4-सूत्रीय ज्ञापन देकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन की मांग
ज्ञापन में मांग क गई है कि हत्यारे को ‘फांसी की सजा’ (रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस)। फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई। हत्यारे के अवैध निर्माणों और आवास पर तत्काल प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई। पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को शासकीय सेवा में स्थान।
स्पष्ट रखी चार सूत्री मांगे
ज्ञापन के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में अपना रोष प्रकट किया। ज्ञापन में दिलीप कुमार शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, युवा मंच) ने बतया कि ‘हमने आरोपी के विरुद्ध 4-सूत्रीय स्पष्ट मांगें रखी हैं। शासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपराधी को उसके किए की अंतिम सजा यानी ‘फांसी’ मिले।'
ताकि ना हो ऐसा दुस्साहस
रेखा गौतम (प्रदेश अध्यक्षा, महिला मंडल ने कहा कि ‘हमारी मांग है कि हत्यारे को किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि ‘खुली जगह पर फांसी’ दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।
नरभक्षी प्रवृत्ति वालों को समाज में घूमने का अधिकार नहीं
कमलेश शर्मा (प्रदेश संरक्षक) ने बताया कि ‘ऐसी विभत्स घटना आज तक नहीं देखी। इस ‘नरभक्षी’ प्रवृत्ति के व्यक्ति को समाज में खुला घूमने का कोई अधिकार नहीं है। जितेंद्र शर्मा (तहसील अध्यक्ष) एवं अन्य पदाधिकारी ने भी मीडियो को जानकारी देते हुए कहा कि ‘हम सरकार और महामहिम राज्यपाल से मांग करते हैं कि 30 दिन के भीतर न्याय और हत्यारे के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
न्याय के लिए आवाज बुलंद
मातृ शक्ति और युवा शक्ति का उग्र प्रदर्शनमहिला मंडल जिला अध्यक्ष सरोज शर्मा और कार्यकारिणी अध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में मातृ शक्ति ने उग्र नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस दौरान संगठन के युवा सदस्य रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवाओं और सर्व हिंदू समाज की माताओं-बहनों ने न्याय के लिए आवाज बुलंद की।
यह थे मौजूद
इस दौरान समाज के ओमप्रकाश शर्मा (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण अंगिरा धाम) , राधेश्याम बोदलिया (जिला अध्यक्ष, श्री अखिल भारतीय महासभा दिल्ली) जनक नागल (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज), मांगीलाल पहलवान (पूर्व रतलाम मंदिर अध्यक्ष) , संतोष (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा मंदिर पेड़ी ट्रस्ट सुखेड़ा) , राकेश शर्मा (जिला अध्यक्ष, विशाल हिन्दू सेना संगठन) , संतोष शर्मा (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा यात्रा संघ) वरिष्ठ नागरिकों में मुख्य रूप से मोहनलाल शेरपुर, लक्ष्मीनारायण, अवंतिलाल पटवारी, शिव चंद्र एवं गोपाल नांदलेटा, नन्द किशोर सुखेड़ा, प्रेम नारायण सिंघानिया, पवन बिबड़ौद, सुरेश सागौद वाले, और रमेश शर्मा सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।
Hemant Bhatt