पुलिस की कार्रवाई : आईपीएल मैच से सट्टे द्वारा लाभ कमाने वाला तुषार मित्तल पुलिस की गिरफ्त में
⚫ सटोरिए के कब्जे से मिला 50000 का एक मोबाइल
⚫ एक आरोपी फरार
हरमुद्दा
रतलाम, 3 मई। आईपीएल मैच में सट्टे द्वारा लाभ कमाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल जब्त किया है। जिसकी कीमत ₹50000 है।

आरोपी तुषार मित्तल
माणक चौक थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम द्वारा लोहार रोड पर दबीश दी तो आरोपी तुषार पिता अजय मित्तल उम्र 25 साल निवासी सी 72 दीनदयाल नगर रतलाम को पकड़ा। वह अपने एप्पल मोबाईल पर ZEE999 की सट्टा आईडी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद का सट्टा कर रहा था।
₹50000 कीमत का मोबाइल जब्त
सटोरिए तुषार के पास से सट्टा में प्रयुक्त सामग्री एक apple IPHONE 15 कम्पनी का काले रंग का मोबाईल कीमत 50,000/- रुपए जब्त किया। आरोपी के मोबाइल में मिली सट्टा ऐप एवं आई डी के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त सट्टा आईडी आधीश वाघमारे नामक व्यक्ति से लेना बताया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/25 धारा 4 (क) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। साथी आरोपी आधीश वाघमारे की तलाश जारी है।
Hemant Bhatt