पहले राष्ट्रीय गीत फिर अधिवक्ताओं ने देखी फिल्म केरला स्टोरी 2

पहले राष्ट्रीय गीत फिर अधिवक्ताओं ने देखी फिल्म केरला स्टोरी 2

अधिवक्ता परिषद ने मनाया महिला दिवस

⚫ महिला अधिवक्ताओं का दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम 7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद रतलाम द्वारा
महिला अधिवक्ताओं का दुपट्टा पहननाकर सम्मान किया गया।
अधिवक्ताओं के लिए फिल्म केरल स्टोरी 2 शो की बुकिंग की गई थी। 

लोकेंद्र सिनेमा हॉल में फिल्म शुरू होने के पूर्व अधिवक्ताओ ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया। राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति एडवोकेट सुनीता छाजेड़ द्वारा दी गई। एडवोकेट रीना जैन चौहान द्वारा महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। समस्त महिला अधिवक्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष घनश्याम दास बैरागी, अधिवक्ता परिषद प्रांत कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य सतीश त्रिपाठी विश्वेश वैरागी,  सौरभ सुराणा, मितेश चोपड़ा, श्रवण बोयत, किशोर मंडोरा, मानवी व्यास, मंजू सोनी, सरोज सोनी, कल्पना काले, रेखा सांखला, कृष्णा मीणा, सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे। संचालन महामंत्री जितेंद्र मेहता ने किया।