शोषण से बचने दिखायी द केरल स्टोरी 2
⚫ टीन एज में लक्ष्य से भटकते हैं बच्चे : एडवोकेट अलंकार वशिष्ठ
⚫ जागरूकता की दृष्टि से फिल्म को सराहा
हरमुद्दा
गुना, 7 मार्च। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गुना इकाई और जगत दर्शन परिवार के सौजन्य से जगत दर्शन टॉकीज में बच्चियों और महिलाओं को द केरल स्टोरी 2 फिल्म निःशुल्क दिखाई। फिल्म देखने के बाद सभी ने फिल्म को जागरुकता की दृष्टि से बहुत सराहा।
ग्राहक पंचायत के मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने कहा कि ये टीन एज गर्ल्स और पालकों के लिए बहुत अच्छी फिल्म है। टीन एज बहुत महत्वपूर्ण होती है, यही वो समय है जब बच्चे लक्ष्य से भटक/बहक सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म बताती है कि बच्चों को अपने माता पिता के संरक्षण में केवल अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। इस फिल्म में टीन एज में भटकने के दुष्परिणाम भी बताये गये हैं और यह भी बताया गया है कि बच्चे अपने माता पिता की बात मानकर इस प्रकार के दुष्परिणामों से बच सकते हैं। ये फिल्म इस सच्चाई को भी बताती है कि बच्चों को ये विश्वास रखना चाहिए कि उनके माता पिता प्रत्येक स्थिति में उनका भला चाहते हैं। ये फिल्म टीन एज गर्ल्स और उनके माता पिता को अवश्य देखनी चाहिए, इससे पॉक्सो जैसे अपराधों में भी कमी आएगी। संरक्षक के रूप में बच्चियों के साथ उनकी मां, बहन, भाभी भी साथ आईं थीं।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य रामकृष्ण रघुवंशी, जिला सचिव विट्ठल अहिरवार, जिला महिला जागरण प्रमुख नीरू शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनू बैरागी, नगर सहसचिव हरिकृष्ण शर्मा उपस्थित थे।
Hemant Bhatt