क्षेत्र में सनसनी : डेढ़ साल की बेटी सहित पति-पत्नी के फंदे पर मिले शव
⚫ पड़ोसियों से सूचना मिलती ही पुलिस पहुंची मौके पर
⚫ पुलिस कर रही विभिन्न में पहलुओं पर जांच
हरमुद्दा
दमोह, 8 जनवरी। जिले के तेंदूखेड़ा के एक घर में पति, पत्नी और उनकी डेढ़ साल की बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तीनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारण का अभी तक स्पष्ट तौर पर खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

घटना तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक एक की है, जहां 30 वर्षीय मनीष केवट, उसकी पत्नी जसौदा केवट और उनकी 18 माह की बेटी आरोही कमरे के अंदर फंदे पर लटके मिले। मनीष मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पड़ोसियों ने सुबह जब दरवाजा खुला देखा और भीतर झांका तो तीनों को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
रहते थे किराए के मकान में
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक परिवार अमवाई गांव का रहने वाला था और तेंदूखेड़ा में कृष्णा केवट के मकान में किराए से रह रहा था।
पुलिस कर रही विभिन्न पहलुओं पर जांच
फोरेंसिक टीम विश्लेषण करने का प्रयास कर रही है। घटना आत्महत्या हैं या इसके पीछे कोई और कारण है, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
⚫ श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एसपी, दमोह
Hemant Bhatt