मिशन वात्सल्य : दो निराश्रित शिशुओं राजा और आदित्य को मिला नया आशियाना

मिशन वात्सल्य : दो निराश्रित शिशुओं राजा और आदित्य को मिला नया आशियाना

गोद में बच्चों को पाकर माताएं हुई हर्षित

⚫ संतान के प्रति जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे अभिभावक 

हरमुद्दा
रतलाम 25 फरवरी। मिशन वात्सल्य के तहत रतलाम जिले की संस्था मातृछाया शिशु गृह में निवासरत दो निराश्रित शिशुओं राजा एवं आदित्य (परिवर्तित नाम) को अपना नया आशियाना मिला। बच्चों को पाकर माताएं हर्षित हो गई। दंपति को संतान की जिम्मेदारी का निर्वहन करने का सौभाग्य मिला है।

अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव की मौजूदगी में दत्तक माता-पिताओं को बच्चे सौपे गए। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सी ए आर ए) के माध्यम से चयनित भावी दत्तक माता पिता दम्पति को विवाह के कई वर्षो के पश्चात  शिशु आदित्य एवं शिशु राजा (परिवर्तित नाम) को दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया। बच्चों को भावी माता पिता को सौंपा गया।