सतत परिश्रम से मिलती है सफलता
⚫ प्रधान जिला न्यायाधीश नीना आशापूरे ने कहा
⚫ अधिवक्ता परिषद ने न्यायाधीश चयनित होने पर दीपांशी जैन का गुलाब चक्कर सभागृह में किया अभिनंदन
हरमुद्दा
रतलाम 25 फरवरी। सतत परिश्रम ही सफलता का आधार बनता है। रतलाम से न्यायाधीश के रूप में चयन होना रतलाम के लिए बड़ी उपलब्धि है। दीपांशी जैन निरंतर आगे बढ़ती रहे यही मेरी शुभकामनाएं।

यह विचार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने बुधवार को गुलाब चक्कर सभागृह में अधिवक्ता परिषद द्वारा न्यायाधीश पद पर दीपांशी जैन के चयन पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश का कार्य चुनौती भरा है। सतत अध्ययन से ही सही न्याय होता है।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राम जी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश रघुवीर सिंह चुंडावत , सीजेएम सपना भारती कतरोलिया, न्यायाधीश पद पर चयनित होने वाली दीपांशी जैन, अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष घनश्यामदास बैरागी, अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी मंचासीन थे। संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र मेहता ने किया l न्यायाधीश अनुपम तिवारी, अरुण सिंह ठाकुर, नीरज पवैया उपस्थित थे l
साफा पहनाकर किया अभिनंदन
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश नीना आशापुरे ने दीपांशी जैन को साफा पहनाकर एवं भारत माता का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया l दीपांशी जैन ने कहा कि माता-पिता एवं दादाजी ने निरंतर प्रोत्साहित किया। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप से दूरी बनाकर बहुत त्याग करना पड़ता है। तभी सफलता मिलती है। अतिथियों का स्वागत अधिवक्ता परिषद के मितेश चोपड़ा , सौरभ सुराणा , Vishesh बैरागी, श्रवण बोयत सुनीता छाजेड़, प्रीति सोलंकी, सुनीता वासनवाल , कृष्णा मीणा, रेखा सांखला आदि ने किया। वंदे मातरम सुनीता छाजेड़ ने प्रस्तुत कियाl
यह थे उपस्थित
इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ रतलाम के पूर्व अध्यक्ष राजीव ऊबी, संजय पवार एडवोकेट शिवराम पाटिल, किशोर मंडोरा , देवराज सिंह पवार, प्रदीप सक्सेना, अजय बक्शी, देवेंद्र सिंह गौड़, मनीष नाटकर, शैलेंद्र सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह पवार , हेमंत शर्मा, चंदन दीक्षित, तेजकुमार चौधरी अदिति दवेसर , जेपी भट्ट, मनीष शर्मा, सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित थे l
Hemant Bhatt