शिक्षक को मिली सजा : स्कूल में नशे की हालत में छात्रा की काट दी थी चोटी

शिक्षक को मिली सजा : स्कूल में नशे की हालत में छात्रा की काट दी थी चोटी

अनिवार्य सेवा निवृत्ति की दीर्घशास्ति से किया दंडित

⚫ मामला 2024 का

हरमुद्दा
रतलाम 10 जुलाई। शिक्षक ने स्कूल में नशे की हालत में छात्रा की चोटी काट दी थी। मामले को गंभीरता से लिया गया। एफआईआर दर्ज हुई। कलेक्टर राजेश बाथम ने गुरु पूर्णिमा पर शिक्षक को अनिवार्य सेवा निवृत्ति की दीर्घशास्ति से दंडित किया। 

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-2 सेमलखेडी शासकीय हाई स्कूल नायन के सहायक शिक्षक वीरसिंह मईडा ने  4 सितंबर 2024 को नशे की हालत में कक्षा 5वी की छात्रा पूजा पिता गौतम लाल निनामा की चोटी काटी गई थी।

तत्काल किया शिक्षक को निलंबित

इस घटना के बाद संबधित को तत्काल निलंबित किया गया था। निलंबन पश्चात एफआईआर भी की गई। विभागीय जांच के पश्चात श्री मईडा को 10 जुलाई 2025 को कलेक्टर श्री बाथम द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्ति की दीर्घशास्ति से दण्डित किया गया है।