धर्म संस्कृति : श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव 1 दिसंबर को

धर्म संस्कृति : श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव 1 दिसंबर को

श्री राधा कृष्ण संस्कार परिषद, श्री सनातन गीता परिवार एवं भक्त मंडल के बैनर तले आयोजन

⚫ शाम को आरती के पश्चात होगा महाप्रसाद वितरण

हरमुद्दा
रतलाम, 28 नवंबर। श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव प्राचीन श्री हनुमान बाग मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। श्री राधा कृष्ण संस्कार परिषद, श्री सनातन गीता परिवार एवं भक्त मंडल के बैनर तले होने वाले 22 वें आयोजन के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

श्री राधा कृष्ण संस्कार परिषद के संस्थापक संयोजक पुष्पोदभव शास्त्री ने बताया कि 22 वां श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव 1 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से श्री हनुमान बाग मंदिर परिसर, अमृत सागर के सामने मनाया जाएगा। उत्सव के तहत 9 बजे तक श्रीमद् भागवत गीता का पूजन किया जाएगा। 11 से 1 तक श्रीमद् भागवत गीता पाठ का आयोजन होगा। 1 से 2 बजे तक भजन कीर्तन होंगे। तत्पश्चात 2 बजे से शाम 4 बजे तक विद्वान वक्ताओं द्वारा श्रीमद् भागवत गीता के ज्ञान पर अपना चिंतन व्यक्त करेंगे। आरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया था गीता का उपदेश

अंतरराष्ट्रीय वक्ता आचार्य सत्यव्रत शास्त्री ने बताया कि श्रीमद् भागवत गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। यह दिन गीता के जन्म का प्रतीक है, क्योंकि इसी दिन भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यह पर्व 1 दिसंबर को मनाया जाएगा, क्योंकि उदयातिथि के अनुसार एकादशी तिथि इस दिन है। 

महोत्सव में शामिल होने का आह्वान

श्री सनातन गीता परिवार एवं भक्त मंडल के डॉ. राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, मनोज शर्मा, प्रमोद मिश्रा, सतीश राठौड़, संतोष सोनी, नाथूराम तिवारी, शांतू गवली, मोहन गोधा, सुरेश मजावदिया, एमपी मिश्रा, सुरेंद्र सलूजा, मनमोहन दीक्षित, अरुणेश व्यास, पवन गुप्ता, योगेश चौबे, नवीन मेहता, अजय टांक, केशव शास्त्री, अमन सिंह सलूजा, ईश्वर पाटीदार, कैलाश पाटीदार सहित अन्य ने शहर के धर्मालुओं से महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।