हादसा : आठवीं के छात्र ने स्कूल की छत से लगाई छलांग, हुआ घायल
⚫ स्कूल प्रबंधन तत्काल ले गया समीप के निजी अस्पताल
हरमुद्दा
रतलाम, 28 नवंबर। शहर के एक निजी स्कूल के कक्षा आठवी में पढ़ने वाले छात्र ने स्कूल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया है। छात्रों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के डोंगरे नगर स्थित बोधी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र रिशान पिता प्रीतम कटारा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्र ने छत पर जाकर छलांग लगा दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में स्कूल प्रबंधक नजदीक के सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर होने की वजह से उसे दूसरे हॉस्पिटल गीतादेवी में तुरंत रेफर किया गया है।
बच्चों की स्थिति नाजुक
थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसका निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बच्चा अभी बदहवास स्थिति होने के कारण बयान लेना मुश्किल है। बच्चों के ठीक होने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Hemant Bhatt