संघ का शताब्दी वर्ष : पांच पथ संचलन के महासंगम का नजारा कर गया अभिभूत
⚫ पांच उपनगर पर हुआ एकत्रीकरण
⚫ "हमें पागल कह लो मगर हिंदू मत कहो" यह थी उस समय स्थिति : प्रांत संघ चालक शास्त्री
⚫ बौद्धिक के पश्चात निकले पथ संचलन
⚫ महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टैंड पर हुआ महासंगम
हरमुद्दा
रतलाम, 5 अक्टूबर। पांचों उपनगर से निकले पथ संचलन का महाराणा प्रताप प्रतिमा चौक पर महासंगम हुआ। महासंगम के पहले दो संगम हुए। अद्भुत नजारा देख सभी अभिभूत हो गए। पथ संचलन का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। जगह-जगह रंगोली सजाई गई।

दो हुए संगम, एक महासंगम
पांच उप नगरों से निकले पथ संचलन हनुमान उपनगर जैन स्कूल तथा संत रविदास उपनगर सरस्वती शिशु मंदिर से निकले पथ संचलन का संगम शहर सराय पर हुआ। अंबेडकर उपनगर आईटीआई ग्राउंड और प्रताप उपनगर 80 फीट रोड से निकले पथ संचलन का संगम श्री राम मंदिर चौराहे पर हुआ। फिर महासंगम महाराणा प्रताप चौक पर हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित थी। सैलाना बस स्टैंड से नेहरू स्टेडियम मार्ग तक दर्जनों स्वागत मंच लगाए गए जहां से पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। समापन नेहरू स्टेडियम पर किया गया। एकत्रीकरण स्थल पर भी आकर्षक रंगोली की सजाई गई।
⚫ हनुमान उपनगर
एकत्रीकरण जैन स्कूल सगोद रोड पर हुआ। अतिथि के रूप में अनीश पोद्दार, मुख्य वक्ता डॉक्टर प्रकाश शास्त्री प्रांत संघ चालक एवं नगर सह कार्यवाह मनोज सगरवंशी मंचासीन रहे।
हमें पागल कह लो मगर हिंदू मत कहो यह थी उसे समय स्थिति
मुख्य वक्ता प्रांत संघ चालक डॉक्टर प्रकाश शास्त्री ने कहा कि संघ की स्थापना के समय हिंदू समाज की स्थिति बहुत दयनीय थी। लोग कहते थे, हमें पागल कह लो पर हिंदू मत कहो। ऐसे समय में डॉक्टर हेडगेवार ने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ घोषणा करते हुए कहा कि "भारत एक हिंदू राष्ट्र है" स्वतंत्रता के आंदोलन में डॉक्टर हेडगेवार को 11 माह का कारावास भी हुआ। 1940 में अपने जीवन के अंतिम क्षणों में उन्होंने कहा कि संघ अब देश के कौने कौने में पहुंच गया है और संघ के शिक्षा वर्ग में मै आज लघु भारत के दर्शन कर रहा हूं। उनके पश्चात श्री गुरु जी 32 वर्ष तक सरसंचालक रहे और समाज के हर क्षेत्र में संघ को व्यापक बनाया।
⚫ अंबेडकर उपनगर
एकत्रीकरण आईटीआई ग्राउंड में हुआ जहां मंच पर अतिथि के रूप में डॉक्टर दिनेश भूरिया, मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख बलवंत सिंह हाडा व नगर सहकार्यवाह शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
⚫ संत रविदास उपनगर
एकत्रीकरण सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर में हुआ । अतिथि सरदार अवतार सिंह, जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेका एवं मुख्य वक्ता प्रांत घोष प्रमुख आशुतोष शर्मा मंचासीन रहे।
⚫ प्रताप उपनगर
एकत्रीकरण 80 फीट रोड पर हनुमान ताल के पास में मैदान में हुआ अतिथि के रूप में आदित्य वोहरा, मुख्य वक्ता प्रांत प्राध्यापक प्रमुख शैलेश त्रिपाठी एवं नगर कार्यवाहक किशन माहेश्वरी मंचासीन थे।
⚫ विक्रम उपनगर
एकत्रीकरण सेठिया मैरिज गार्डन पर हुआ मंच पर अतिथि डॉ. योगेंद्र सिंह चाहर, नगर संघचालक राजेश पटेल एवं मुख्य वक्ता ग्राम विकास प्रमुख सोहन परमार थे।
दो जगह बिछाए कालीन भी
महासंगम के बाद पावर हाउस रोड पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा की निवास के सामने तथा दो बत्ती पर कालीन बिछाए गए। इस मार्ग पर सर्वाधिक स्वागत मंच बनाए गए और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संचालन का समापन नेहरू स्टेडियम पर किया गया।
Hemant Bhatt