कलेक्टर की कार्रवाई : ब्लॉक समन्वयक आशीष एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी शशिकला को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई : ब्लॉक समन्वयक आशीष एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी शशिकला को कारण बताओ नोटिस

सबकी लापरवाही हुई उजागर

⚫ आंगनवाड़ी केंद्र पर 2 दिन तक नहीं मिला था बच्चों को पोषण आहार

हरमुद्दा
रतलाम 8 जनवरी। कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने ब्लॉक समन्वयक आशीष सोनी एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी शशिकला मण्डराह को कारण बताओ सूचना पत्र दिया है।  3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया। संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर मिशा सिंह के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधोलिया द्वारा उक्त कार्रवाई कार्य में लापरवाही करने के कारण की गई। 

यह सब लापरवाही हुई उजागर

आंगनवाड़ी केंद्र सीखेड़ी में 5 एवं 6 जनवरी को स्वयं सहायता समूह द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण आहार प्रदान नहीं किया गया। इस कारण 2 दिवस आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को पोषण आहार का लाभ प्राप्त नहीं हुआ। पोषण ट्रैकर पर पूरक पोषण आहार एवं गर्म पका भोजन की एंट्री सम्बंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नहीं की गई। साथ ही पोर्टल की मॉनिटरिंग केन्द्रवार, सेक्टर भी नहीं की गई। 

वरना होगी एक पक्षी कार्रवाई

द्वारा ब्लॉक समन्वयक आशीष सोनी एवं प्र. परियोजना अधिकारी शशिकला मण्डराह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर  3 दिवस मे जवाब प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया है। तीन दिवस मे संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नही करने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।