कलेक्टर के आदेश : कार्य में लापरवाही बरतने पर ब्लॉक समन्वयक का कटेगा वेतन
⚫ प्रभारी परियोजना अधिकारी की 1 वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी
हरमुद्दा
रतलाम 8 जनवरी। ब्लॉक समन्वयक श्री सुल्तान गरवाल का 7 दिवस का वेतन कटौत्रा एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी एहतेशाम अंसारी की आगामी 1 वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।

यह कार्रवाई कलेक्टर मिशा सिंह के आदेशानुसार कार्य में गंभीर लापरवाही प्रदर्शित होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधोलिया द्वारा कार्रवाई की गई है।
निम्नतम पायदान पर
महिला एवं बाल विकास की विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान बाजना परियोजना की प्रगति पोषण ट्रैकर, आभा आईडी के क्रियान्वयन, एवं आपार आई डी की प्रगति पूरे जिले में निम्नतम पायदान पर है।
Hemant Bhatt