प्रशासन की कार्रवाई : कब्रिस्तान द्वारा बनाई जा रही बाउंड्री वाल निर्माण को रुकवाया
⚫ मामला रतलाम में अमृत सागर- धोलावाड़ मार्ग
⚫ पटवारी ने पंचनामा बनाकर कार्य रोका
⚫ 2 दिन का दिया कमेटी को समय कागज प्रस्तुत करने के लिए
⚫ हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी रहे मौजूद
हरमुद्दा
रतलाम, 4 अप्रैल। अमृत सागर स्थित कब्रिस्तान द्वारा सड़क किनारे पक्की बाउंड्री वॉल से जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। जानकारी के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। मौके पर पटना में जाकर पंचनामा बनाकर घर रुकवाया और जमीन संबंधित दस्तावेज 2 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार के आदेश पर दिए।

शनिवार को दोपहर बाद अमृत सागर धोलागढ़ मार्ग पर स्थित मुस्लिम कसेरा कलाईगर बिरादरी समाज द्वारा हजारों स्क्वायर फीट जमीन पर पक्की बाउंड्री वॉल से कब्जा किया जा रहा था।
तहसीलदार ने मौके पर भेजा पटवारी को
जानकारी मिलने के पश्चात तहसीलदार ऋषभ ठाकुर के निर्देश पर पटवारी विजय श्रोत्रिय को मौके पर भेजा गया। पटवारी श्री श्रोत्रिय ने देखा कि सड़क के किनारे तक गड्ढे खोदकर पोल गाड़कर कब्जा किया जा रहा था। मजदूरों द्वारा यह कार्य ठेकेदार मोहम्मद रफीक अशरफ द्वारा करवाया जा रहा था। मौके पर पंचनामा बनाकर तहसीलदार के निर्देश पर कार्य को रुकवाया गया। इतना ही नहीं जो पोल गाड़े गए थे और पार्टीशन लगाया गया था उन्हें भी कर्मचारियों द्वारा निकलवाया गया। बिरादरी को निर्देश दिया गया कि जमीन के संबंध में दस्तावेज 2 दिन के अंदर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करें। इस दौरान दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

पटवारी श्री श्रोत्रिय बाउंड्री वॉल को हटवाते हुए

बाउंड्री वॉल की सामग्री हटा कर रखते हुए मजदूर
हिंदू जागरण मंच के यह थे मौजूद
हिंदू जागरण मंच के प्रांत अधिकारी कमलेश ग्वालियरी, जिला संयोजक जगदीश पाटीदार, सह संयोजक कुलदीप माहेश्वरी, पृथ्वी रंगशाही, रॉकी भाटी सहित अन्य मौजूद थे।
कार्य रुकवाया
सूचना मिलने पर मौके पर पटवारी को भेजा गया। पंचनामा बनवाकर कार्य रुकवाया गया है, जो कर दिया गया था, उसे भी हटाया गया।
⚫ ऋषभ ठाकुर, तहसीलदार रतलाम
Hemant Bhatt