सामाजिक सरोकार : समाज के सदस्यों को दिया 51 लाख का ऋण, समय पर चुकाया भी
⚫ संस्था अध्यक्ष निखिलेश शर्मा ने कहा
⚫ श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित की हुई वार्षिक साधारण सभा
⚫ दो प्रस्ताव हुए ध्वनि मत से पारित
⚫ दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
हरमुद्दा
रतलाम, 23 जून। श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित समाज के सदस्यों को अभी तक 51 लाख का ऋण प्रदान कर चुकी है और उसकी शत प्रतिशत वसूली भी हुई है। ये सभी सदस्यों के सहयोग एवं संचालकों के समन्वय के साथ संभव हुआ है। संस्था द्वारा लगातार 9 वें वर्ष में लाभ वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही है।

यह विचार संस्था अध्यक्ष निखिलेश शर्मा ने व्यक्त किए।
श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित रतलाम की श्री हनुमान मंदिर बरवड़ पर वार्षिक साधारण सभा में सदस्यों को श्री शर्मा संबोधित कर रहे थे।
प्रतिवर्ष बढ़ रही है सदस्यों की संख्या
श्री शर्मा में बताया अभी संस्था में समाज के करीब 200 सदस्य हो चुके है। प्रतिवर्ष सदस्यों की सदस्यता बढ़ती जा रही है।
प्रारंभ में संचालक मंडल द्वारा सरस्वती पूजन के साथ हुआ।

दो प्रस्ताव हुए ध्वनि मत से पारित
कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा द्वारा आय व्यय पत्रक प्रस्तुत किया जिसमें लगातार 9 वें वर्ष में लगभग एक लाख दस हजार का लाभ बताया। उपाध्यक्ष चेतन राजावत ने आगामी वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। संस्था ने अपने दो प्रस्तावों को पटल पर रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया।
दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
इससे पूर्व वर्ष में दिवंगत हुए सदस्यों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में संस्था की उपाध्यक्ष सुमन जोशी, संचालक राजकुमार हाड़ा, रोहित पाठक, अरुण व्यास, यश शर्मा, नीता शर्मा, महेंद्र व्यास एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य महेश शर्मा, मनीष जोशी, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, मधुसूदन राजावत, शैलेश क्षोत्रिय, प्रियेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, डॉ. यश हाड़ा, डॉ. रोमा शर्मा, नाविका जोशी, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन अरविन्द वत्स ने किया।
Hemant Bhatt