धर्म संस्कृति : पंडित श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज की प्रेरणा से संचालित श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट का 42 वां स्थापना दिवस मनाएंगे सोमवार को

धर्म संस्कृति : पंडित श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज की प्रेरणा से  संचालित श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट का 42 वां स्थापना दिवस मनाएंगे सोमवार को

शहर के अन्नक्षेत्रों में होगा भोजन का वितरण

हरमुद्दा
रतलाम, 22 जून। परम पूज्य प्रातः स्मरणीय पंडित श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज की प्रेरणा से  संचालित श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट का 42 वां स्थापना दिवस 23 जून  सोमवार को त्रिवेणी तट पर मनाया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा एवं सचिव नवनीत सोनी ने बताया नगर के सभी अन्नक्षेत्र में एवं वृद्धा आश्रमों में भोजन वितरण किया जाएगा। 

नागरिकों से आह्वान

ट्रस्ट के अध्यक्ष शर्मा, सचिव सोनी,  सत्यनारायण पालीवाल, मनोहर पोरवाल, किशोर मित्तल, राजेश दवे, मनोज शर्मा, अशोक राठी, नारायण राठौर, जयेश झालानी, चेतन शर्मा आदि ने आह्वान किया है कि अधिक से अधिक की संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।