श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में सदस्यों ने रोष व्यक्त कर किए निंदा प्रस्ताव पारित
⚫ अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने कहा
⚫ जनता की आवाज बनेगे पत्रकार : राजेश जैन
⚫ जिले की जन समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित
हरमुद्दा
रतलाम, 8 मार्च। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई की बैठक मेँ सदस्यों को वार्षिक सदस्यता कार्ड वितरण किए। इसाथ ही शहर व जिले की जन समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने अध्यक्षता की। प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष आन लाइन सदस्यता के प्रादेशिक संयोजक शरद जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे।
ध्यान आकर्षण पत्र भेजने का लिया निर्णय
बैठक मेँ सदस्यों ने रोष व्यक्त कर निंदा प्रस्ताव पारित किया कि शासकीय समितियों में पत्रकारों को शामिल नही किया जा रहा है, हाल ही में बनी जिला सलाहकार विकास समिति में केवल सतारुढ दल के नेताओं को ही लिया गया जो पहले ही कई पदों पर हैं। ऐसे ही रोगी कल्याण समिति व अन्य गठित समितियों की स्थति है जबकि सडक सुरक्षा समिति सहित कई नागरिक सलाहकार समितियां गठित ही नहीं हुई जो पूरी तरह अफसरों के भरोसें है यही कारण है। शहर की यातायात स्थिति बदहाल है। पुलिस ने यातायात को राम भरोसे छोड दिया है, आवारा कुतों से राहगीर परेशान है। कई घटनाएं हो रही है, अधिकारी जन समस्याओं पर आधारित वाट्सअप मेसेज नही देखते और न ही समस्या प्रधान समाचारों को गंभीरता से लेते है । सारे शहर की स्थिति लावारिस है। खंडहर होता राजमहल भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, नगरनिगम मनमाना टेक्स वसूल रही है, अधिकारियों को जैसे जन समस्याओं से वास्ता नही है. नेताओं की चुप्पी भी जनता जनार्दन में चर्चाओं में है। इन सब बातों को लेकर शीघ्र ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल मुख्यमंत्री को ध्यान आकर्षण पत्र भेजने का बेठक में निर्णय लिया गया।
संघ के प्रांतीय सम्मेलन में होगी कई मुद्दों पर चर्चा

श्री जोशी संबोधित करते हुए
श्री जोशी ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकार साथी जनता की आवाज बने। सभी क्षैत्रों में समस्याएं विकराल रूप ले रही है लेनदेन का दौर बढ़ रहा है। अफसर मनमानी कर रहे है। जनता न्याय के लिए भटक रही हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है, ऐसे में कलमकार ही उनकी आवाज बनें और अपनी कलम का उपयोग जनहित में करें। अंधभक्ति से समाज व देश का भला होने वाला नही। इस माह आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
शासकीय समस्याओं में पत्रकारों को शामिल नहीं करना निंदनीय

श्री जैन विचार व्यक्त करते हुए
संघ के जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि शासकीय समितियों में पत्रकारों को शामिल न करना निंदनीय है। पूर्व सरकारों में हर जन सलाहकार समिति में पत्रकारों को प्रतिनिधित्व मिलता था, संघ अपने विधान के अनुसार पत्रकारों के साथ ही जनहित में अपनी कलम का उपयोग करेंगे. उन्होंने विस्तार से संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इन्होंने भी किए विचार व्यक्त
वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव भेरुलाल टांक, संभागीय महा सचिव विजय मीणा सहित क ई सदस्यों ने विचार रखें।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, महासचिव दिनेश दवे, अजय शुक्ल, गोवर्धन चौहान, सुजीत उपाध्याय , सौरभ कोठारी, जलज शर्मा , किशोर जोशी ,विनोद संघवी, दीपक चौरड़ीया, यशवंत राठौर, विवेक चौधरी , चैतन्य शर्मा , उत्तम शर्मा, मुबारक शेरानी, गुरजीत चावला, राजेश वासनवाल, समीर ख़ान, प्रह्लाद बारोदिया, विपिन त्रिवेदी , उपेंद्र पटोदिया , श्रीनाथ योगी, कर्णधीर बडगोत्या, सिकंदर पटेल,रवि माली, राजेश वैरागी, मुकेश गहलोत , दिलीप कर्णधार, दीपक जोशी सहित ग्रामीण क्षेत्र धराड़, नामली, सिमलावदा आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे ।
Hemant Bhatt