गिरी आकाशीय बिजली : जिले में कई जगह बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर की मौत
⚫ 6 बकरियों ने भी गवाई जान
⚫ रतलाम शहर में कई क्षेत्र में 3 से 4 घंटे से विद्युत प्रदाय ठप
⚫ कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति
⚫ सड़कों पर जल भराव के कारण वाहन चालक हुए परेशान
हरमुद्दा
रतलाम, 19 मई। सोमवार को दोपहर बाद से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का दौर चल रहा है। रतलाम शहर में शाम 5 बजे बाद बारिश शुरू हुई, इसके बाद से ही बिजली ठप हुई। रिंगनोद क्षेत्र में बिजली गिरने से दो बालक सहित 6 बकरियों की मौत हो गई। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। शहर में जल जमाव के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दो किशोर सहित 6 बकरियों की हुई मौत

रिंगनोद थाना क्षेत्र में बकरियों की मौत
रिंगनोद थाना क्षेत्र के असावती चौकी अंतर्गत गांव मेंहदी में आकाशीय बिजली गिरने से वीरू पिता कमल भील (14) ओर गोपाल पिता बलराम दमामी (15) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों को जावरा सिविल अस्पताल भेजा गया है। दोनों का पोस्टमार्टम मंगलवार को सुबह किया जाए गया। साथ 6 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। बिजली गिरने से 3 मकान को नुकसान हुआ। पुलिस और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पेड़ गिरने से भैंस की मौत

धतरावदा में पेड़ के नीचे दबने से भैंस की
धतरावदा में बबूल का पेड़ गिरने से नाहरसिंह पिता फुंदासिंह राजपूत की भैंस की मौके पर मौत हुई। धतरावदा में कालूराम पिता शंकरलाल प्रजापत का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गुल

शहर में ऐसे दृश्य कई जगह मिल जाएगी खुली हुई नाली और बहता पानी, जो की दुर्घटना को खुला आमंत्रण है।
सोमवार शाम से रतलाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई न्यू रोड ओझा खाली कस्तूरबा नगर शास्त्री नगर सहित निचली बस्तियों में पानी भर गया सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया।

शास्त्री नगर का नाला हुआ लबालब
शाम 5 से विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित होने के चलते शहरवासी परेशान हैं। सड़कों और कॉलोनियों में जल जमाव के चलते लोगों को शाम को घर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम द्वारा शहर में कई स्थानों पर सड़के खोद दी गई है। इसके चलते पता नहीं रहता है कि कौन सा गड्ढा कितना बड़ा है। दुर्घटना को खुला आमंत्रण देने वाले गड्ढे और दृश्य शहर में हजारों जगह मिल जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री और शहर विधायक के घर के पास 12.30 बजे तेज आवाज के साथ विद्युत पोल झुक गया
सड़कों पर जल जमाव

वाहनों के पहिए आधे डूबे हुए

Hemant Bhatt