सामाजिक सरोकार : मित्रों की अनोखी पहल, पर्यावरण के साथ भारतीय संस्कृति की सुरक्षा की ली शपथ
हरमुद्दा
रतलाम, 29 दिसंबर। बचपन से बचपन तक के मित्रों ने अंग्रेजी नए साल से पहले अनूठी पहल की। सैलाना रोड पर सपरिवार एकत्रित हुए व कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रारंभ में वंदना पोरवाल ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। इसके पश्चात सभी मित्रों ने शपथ ली कि आने वाले नव वर्ष 2026 में पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रत्येक दंपत्ति सार्वजनिक स्थान पर कम से कम दस पौधे रोपेगा, उनका पालन पोषण करेगा, बच्चों को सभी बड़ों का सम्मान करना, सनातन संस्कृति से अवगत करवाना तथा उनमे राष्ट्रीयता की भावना जगाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
यह थे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान राजेश अरोड़ा, रेनू अरोरा, प्रमोद रुनवाल, सुनीता रुनवाल, विजय धनोतिया, निर्मला धनोतिया, महीप जैन, मृदुला जैन, अजय उपाध्याय, राकेश पोरवाल, वंदना पोरवाल, प्रमोद व्यास आदि मौजूद थे
Hemant Bhatt