सामाजिक सरोकार : ब्रह्माकुमारी संस्थान के बैनर तले विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान महाअभियान आज रतलाम शहर में
⚫ भारत और नेपाल में रक्तदान शिविरों की शुरुआत
⚫ 1 लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य
⚫ मानवता की सेवा का संदेश पूरे विश्व को देकर बनाना है गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड
हरमुद्दा
रतलाम,24 अगस्त। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि (25 अगस्त 2025), जिसे विश्व बंधुत्व दिवस पर रविवार को शहर में रक्तदान महाभियान का आयोजन किया जाएगा। मानवता की सेवा का संदेश पूरे विश्व को देकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाना है। रक्तदान के लिए रजिस्टर करें।http://tiny.c/ratlamblood

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रकाशमणि दादी
रतलाम सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया कि यह महाअभियान ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा मानव सेवा समिति एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 24 अगस्त, रविवार को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक डोंगरे नगर स्थित दिव्य दर्शन भवन सेवाकेंद्र पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
होगी आध्यात्मिक गतिविधियां भी
यह कार्यक्रम समाज में शांति, भाईचारा और आत्मिक जागृति लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विविध आध्यात्मिक गतिविधियाँ, प्रेरणादायी विचार तथा विशेष सत्र रखे गए हैं| जिससे सभी को आत्मिक शक्ति और सकारात्मकता प्राप्त होगी।
महाअभियान सफल बनाने का आह्वान
दीदी ने सभी से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस मानवता की सेवा में शामिल होकर महा अभियान को सफल बनाएं।
रक्तदान के लिए रजिस्टर करे http://tiny.cc/ratlamblood

भारत और नेपाल में भी चलाया जा रहा है अभियान
संस्थान द्वारा भारत एवं नेपाल में विशाल रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य रक्त की आवश्यकता की पूर्ति कर मानवता की सेवा का संदेश पूरे विश्व को देकर के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाना है।
राष्ट्रीय शुभारंभ हुआ दिल्ली में
इस महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय शुभारंभ के उपरांत भारत और नेपाल में रक्तदान शिविरों की शुरुआत हो गई| इसके अंतर्गत 22 से 25 अगस्त तक पूरे देश में 1500 से ज्यादा स्थानों ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्रों पर एक साथ विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इस अभियान का लक्ष्य 1 लाख (100,000) यूनिट रक्त एकत्रित करना है।
Hemant Bhatt