चुनाव हलचल : अभिभाषकों ने उम्मीदवार वकीलों के लिए सुरक्षित रखा फैसला, 35 की किस्मत हुई कैद

चुनाव हलचल : अभिभाषकों ने उम्मीदवार वकीलों के लिए सुरक्षित रखा फैसला, 35 की किस्मत हुई कैद

रविवार को जग जाहिर होंगे अपने पसंद के पदाधिकारी

⚫ लगभग 6 घंटे किया मतदान

हरमुद्दा
रतलाम, 23 अगस्त। पिछले काफी समय से पद के लिए उम्मीदवार एवं उनके समर्थक मेहनत कर रहे थे वकील उम्मीदवारों का फैसला अभिभाषकों ने सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल 35 उम्मीदवारों की किस्मत मत पेटियों में कैद हो गई है। रविवार को सुबह 9:00 बजे से मतगणना शुरू होगी। 

शनिवार को कोर्ट परिसर में स्थित अभिभाषक संघ के नवीन हाल पर मतदान प्रक्रिया तय समय 11:00 से शुरू हुई। मतदान करने के लिए 748 अभिभाषकों को अधिकार था। जिसमें से 672 लोगों ने मतदान किया है। सुबह से शाम तक उम्मीदवार और उनके समर्थक परिसर में डटे रहे। समर्थन में मतदान करने का जहां आह्वान करते रहे, वही हंसी ठिठौली भी होती रही। 

748 में से 672 ने किया मतदान

मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने बताया कि बिना किसी व्यवधान के मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। 748 मतदाताओं में से 600 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मतदान के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को कतार में खड़े रहने से छूट दी गई। उन्होंने वरीयता के आधार पर मतदान किया। इस कार्य की सभी मतदाताओं ने काफी सहाराना की है। मत पेटियों को सील करके सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है। रविवार को सुबह 9:00 बजे के बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा। प्रारंभ में 50 50 के बंडल बनाए जाएंगे इस कार्य में तकरीबन एक डेढ़ घंटा लगेगा इसके पश्चात सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना होगी। सभी पदाधिकारी उम्मीदवारों के विजयी होने की घोषणा के पश्चात अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के मतों की गणना की जाएगी। तत्पश्चात 2 साल के लिए नवीन अध्यक्ष घोषित होगा।