मनुष्य के मर्यादित होने का प्रमाण है जनेऊ, जो ब्राह्मण इसे धारण नहीं करता वह होता है नैतिक पतन की ओर अग्रसर
⚫ सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी ने कहा
⚫ सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव मंदिर गंगा आश्रम पर हुआ श्रावणी उपाकर्म
हरमुद्दा
रतलाम, 9 अगस्त। जनेऊ मात्र एक साधारण धागा नहीं बल्कि एक बहुत मजबूत रस्सी है। जो मनुष्य इसे धारण करता है। यह जनेऊ उसे कभी नीचे गिरने नहीं देती है। यह जनेऊ मनुष्य के मर्यादित होने का प्रमाण है, जो ब्राह्मण इसे धारण नहीं करते हैं, उनके नैतिक पतन की संभावना अधिक है। इसलिए सभी ब्राह्मणों को जनेऊ अवश्य धारण करना चाहिए।

यह विचार सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी ने व्यक्त किए। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव मंदिर गंगा आश्रम खेतलपुर मार्ग पर श्रावणी उपकर्म का आयोजन किया गया।

मनुष्य, परिवार, समाज, देश ओर दुनिया को बचाने की क्षमता केवल जनेऊ में
श्री जोशी ने कहा कि देश ओर दुनिया की वर्तमान परिस्थिति में इसकी महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। मनुष्य, परिवार, समाज, देश और दुनिया को बचाने की क्षमता केवल जनेऊ में ही है और यही विश्व में शान्ति स्थापित कर सकती है।
श्री जोशी का अभिनंदन कर भेंट किया स्मृति चिह्न

सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले शनिवार को सुबह गंगा आश्रम पर श्रावणी उपकर्म आचार्य पंडित चंद्रशेखर जोशी के मार्गदर्शन में हुआ। विधि विधान पूर्वक पंडित जोशी ने सर्व ब्राह्मण समाज के ब्राह्मण जनों को यज्ञोपवीत बदलवाकर नया धारण करवाया। हवन पूजन के बाद आरती हुई। जनेऊ बदलने वालों ने आचार्य जोशी का सम्मान कर दक्षणा भेंट की।

श्री जोशी ने भी श्रावणी के सामाजिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र जोशी द्वारा पूजन सामग्री निशुल्क प्रदान की गई। सभी को फलाहार करवाया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा श्री जोशी का शाल श्रीफल, दुपट्टे एवं श्री परशुराम जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। अध्यक्ष पंडित नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, सचिव नरेंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष आईपी त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, शरद शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे।
यह थे मौजूद

श्रावणी उपकर्म के आयोजन में पंडित कन्हैयालाल तिवारी, डॉ. रविन्द्र उपाध्याय, कृष्ण गोपाल आचार्य, डॉ. आई पी त्रिवेदी, नरेंद्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, सुरेश जोशी, महेशचन्द्र जोशी, शरद शुक्ला, भवानी शंकर मोड़, श्रीराम दिवे, संजय दीक्षित, पार्षद विशाल शर्मा, सत्यदीप भट्ट, अनुराग लोखंडे, जगदीश उपाध्याय, उत्तम शर्मा, चैतन्य भट्ट, चेतन शर्मा, अजय शर्मा, सुशील भट्ट, भारत किशोर उपाध्याय, विकास शर्मा, नर्मदा शंकर भट्ट, सुहास चितले, भेरू शंकर व्यास सहित बड़ी संख्या मे ब्राह्मण समाज जन उपस्थिति थे। आभार पंडित आदित्य सुनील शर्मा ने माना।
Hemant Bhatt