प्रधानमंत्री के सपनों को रतलाम विकास प्राधिकरण करेगा साकार
⚫ रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने कहा
⚫ श्री गुजराती सेन समाज समिति ने किया रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का सम्मान
हरमुद्दा
रतलाम, 6 मई। हमको जो जिम्मेदारी दी है, उस विश्वास पर खरे उतरेंगे। रतलाम शहर को नगर से महानगर तो बनाएंगे। साथ ही जिस तरह से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना है जिसमें की हर व्यक्ति के पास अपना आवास हो, उसको भी हम साकार करेंगे।

यह विचार रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने व्यक्त किए। अध्यक्ष श्री पोरवाल, श्री गुजराती सेन समाज समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। आयोजन में उपाध्यक्ष समाजसेवी गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी का शाल श्रीफल के साथ सम्मान अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता करते हुए श्री गुजराती से समाज जिला अध्यक्ष राधेश्याम परिहार ने स्वागत भाषण दिया।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर श्री गुजराती सेन समाज समिति प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे। संचालन श्याम सुंदर भाटी ने किया। आभार समिति पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट चेतन केलवा ने माना।
Hemant Bhatt