सामाजिक सरोकार : "डिजिटल दुनिया में मानवीय संबंध क्यों जरूरी है" विषय पर अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का 8 मार्च को 

सामाजिक सरोकार : "डिजिटल दुनिया में मानवीय संबंध क्यों जरूरी है" विषय पर अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का 8 मार्च को 

किशोरों को पत्र लेखन के लिए करेंगे प्रोत्साहित

⚫ पहला पुरस्कार 25 हजार

⚫ भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 5 मार्च। भारतीय डाक विभाग द्वारा किशोर वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। पहला पुरस्कार ₹25000 है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अंतिम तारीख 5 मार्च तय की गई है। 


अधीक्षक डाक घर राजेश कुमावत ने बताया कि  8 मार्च को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक रतलाम प्रधान डाकघर सैलाना बस स्‍टैण्‍ड पर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पत्र लेखन प्रतियोगिता का विषय "डिजिटल दुनिया में मानवीय संबंध क्यों जरूरी है, इस बारे में अपने दोस्त को एक पत्र लिखें।" "Write a letter to a friend about why human connection matters in a digital world." निर्धारित किया गया है।

साथ में जन्म प्रमाण पत्र लाना जरूरी

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी की आयु 09 से 15 वर्ष तक होना चाहिए। इस के लिए प्रतिभागी की आयु प्रमाणिकता जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र से की जाएगी। प्रतिभागी द्वारा आवेदन के साथ तीन पासपोर्ट आकार के फोटो लगाना आवश्यक है।

भारत की मान्य भाषा में लेखन जरूरी

प्रतिभागी द्वारा रचना को पत्र के रूप में प्रस्तुत करना होगा। पत्र   को अंग्रेजी अथवा भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा में लिखा जा सकता है। पत्र स्व हस्तलिखित अधिकतम शब्द सीमा 800 शब्द में लिखा होना चाहिए। 

पहला पुरस्कार 25000

परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 25,000 रुपए, द्वितीय को 10,000 रुपए और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5,000 रुपए का नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक अधीक्षक डाकघर मुख्यालय, पी आर मीना से मोबाइल नंबर 9024470229 पर संपर्क किया जा सकता है।