पोटली में बांधकर रखे गए 20 लाख के सोने आभूषण चोरी, घर में चल रहा था सुतारी काम

पोटली में बांधकर रखे गए 20 लाख के सोने आभूषण चोरी, घर में चल रहा था सुतारी काम

अचानक काम बंद करके गायब हुआ सुतार

⚫ रेलवे कर्मचारी सबनानी के घर पर हुई घटना

⚫ पुलिस तलाश रही सीसीटीवी फुटेज

हरमुद्दा
​रतलाम, 16 मई। घर में पोटली में बांधकर रखे गए तकरीबन 20 लाख के आभूषण चोरी हो गए। करीब एक सप्ताह से घर में सुतारी काम करने आने वालों में से एक कर्मचारी अचानक गायब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

यह मामला हुआ शुक्रवार की शाम को औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंद्रलोक नगर में। यहाँ रहने वाले रेलवे कर्मचारी लालचंद सबनानी के घर से चोरों ने करीब 13 तोले सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए आभूषणों की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

एक सप्ताह से घर पर चल रहा सुतारी काम

रेलवे कर्मचारी सबनानी के घर पर पिछले सात दिनों से कारपेंटर (नक्काशी/लकड़ी) का काम चल रहा था। इसी दौरान घर की अलमारी में एक पोटली में बांधकर रखे गए सोने के आभूषण अचानक गायब हो गए। शुक्रवार को जब परिवार के सदस्यों ने किसी काम से अलमारी खोली, तो उन्हें वह पोटली नहीं मिली। तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

​सुतार पर शक

​परिजनों ने घर पर काम करने आए लोगों पर ही चोरी का संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि घर में काम कर रहे कारपेंटरों में से एक व्यक्ति पिछले दो दिनों से काम पर नहीं आ रहा है। इस बात को आधार बनाकर पुलिस ने अपनी जांच कर रही है। लापता कारपेंटर की भूमिका को गंभीरता से देखा जा रहा है।

पुलिस तलाश रही ​सीसीटीवी फुटेज 

​औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार से आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घर पर काम करने वाले अन्य मजदूरों और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, आरोपी का सुराग लगाने के लिए घर के आसपास और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।