जानलेवा हमला : रविवार की रात को शाहरुख पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

जानलेवा हमला : रविवार की रात को शाहरुख पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

रंजिश के चलते किया हमला

⚫ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 30 मिनट के अंदर कर लिया तीनों को गिरफ्तार

⚫ घायल का चल रहा है अस्पताल में उपचार

हरमुद्दा
रतलाम, 21 अप्रैल। रविवार की रात को रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर चाकुओं से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को तत्काल उपचार ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। 30 मिनट के अंदर ही पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रंजिश के कारण दानीपुरा निवासी शाहबाज उर्फ शाहरुख़ पिता शकील कुरैशी पर कजानलेवा हमला किया। तीन व्यक्तियों ने चाकू से वार किया। चाकू जांघ में लगा।

इस्लाम ने किया बीच बचाव और ले गया अस्पताल

फ़रियादी शाहरुख़ कुरैशी का उसके साथी इस्लाम ने बीच बचाव किया। घायल शाहरुख़ को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्र 326/2025 धारा 109, 296, 3(5) BNS पंजीबद्ध किया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा आधे घंटे मे ही तीन आरोपियों रतलाम के लाल जी का वास निवासी आरोपी अलफेज़ हुसैन पिता नसीर हुसैन, ⁠शाहरुख हुसैन पिता नासीर हुसैन और फरीद हुसैन पिता नासीर हुसैन को तत्काल गिरफ़्तार कर लिया गया।