पुलिस कार्रवाई : चांदनी चौक का नवरत्न कटारिया, गोपाल गौशाला नगर का संदीप पिरोदिया सहित नौ लोग जुआ खेलते गिरफ्तार
⚫ आरोपियों के कब्जे से 6000 से अधिक रुपए और ताश पत्ती जब्त
⚫ सगोद रिंग रोड पर वृक्ष के नीचे हो रहा था खेल
हरमुद्दा
रतलाम,28 मार्च। सगोद रिंग रोड पर वृक्ष के नीचे गोपाल गौशाला का संदीप पिरोदिया, चांदनी चौक का नवरत्न कटारिया सहित नौ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घेरा बंदीकर पकड़ा। उनके कब्जे से ₹6000 से अधिक की राशि और ताश पत्ती जब्त की।

मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6200 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
मौके पर पहुंचकर की घेराबंदी
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी बद्रीलाल पिता पन्नालाल पाटीदार (55) निवासी ग्राम हरथली, संदीप पिता भंवरलाल पिरोदिया जाति जैन (33) निवासी गोपाल गौशाला, राजेश पिता लक्ष्मीनारायण राठौड जाति तैली (57) निवासी 15 भगतपुरी, इदरिश पिता सादिक अली बोहरा (53) निवासी बोहरा बाखल, नवरत्न पिता सुरजमल कटारिया जैन (54) निवासी 123 चाँदनी चौक, गोविन्द पिता छोगालाल सेन (80) निवासी धनजी भाई का नोहरा, भगवतीलाल पिता सीताराम बैरागी (70) निवासी त्रिपोलिया गेट, कैलाश पिता नाथूजी गुर्जर (65) निवासी सागोद, निरंजन पिता भेरूलाल शर्मा (72) निवासी शिवालय कालोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Hemant Bhatt