कलेक्टर की कार्रवाई :  प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर को हटाया

कलेक्टर की कार्रवाई :  प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर को हटाया

परियोजना समन्वयक अशोक लोढ़ा को दिया प्रभार

हरमुद्दा
रतलाम, 17 मार्च। कलेक्टर मिशा सिंह ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर को पद से हटा दिया है। आरएमएसए में परियोजना समन्वयक अशोक लोढ़ा को प्रभार दिया गया है।

कलेक्टर मिशा सिंह

कलेक्टर सिंह द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि आगामी अन्य आदेश अथवा पद पूर्ति नहीं होने तक श्री लोढ़ा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रशासकीय एवं वित्तीय प्रभार सौपा गया है।