कार्रवाई : असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को जब्त किया नापतौल विभाग ने
⚫ 21500 का वसूला अर्थदंड
⚫ उल्लंघन पर किए प्रकरण दर्ज
हरमुद्दा
रतलाम 27 फरवरी। होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए ग्राम- सातरूण्डा, बिरमावल, जावरा और नामली में साप्ताहिक विशेष जांच का अभियान चलाया गया। दुकानों पर उपयोग के लिए रखे गए बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर मिशा सिंह और नियंत्रक नापतौल म. प्र. भोपाल ब्रजेश सक्सेना के निर्देश पर सहायक नियंत्रक निरीक्षक नापतौल भारत भूषण द्वारा जांच की गई।
उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज
निरीक्षण में अर्जुन आटा चक्की सातरूण्डा, लोहार वेल्डिंग वर्क्स फेब्रिकेशन, सातरूण्डा, यश इन्टरप्राईजेस किराना सातरूण्डा, जायसवाल किराना सातरूण्डा, श्रेणीराज प्यारचंद अनाज, बिरमावल,, पिपाड़ा इन्टरप्राइ्र्रजेस बिल्डिंग मटेरियल बिरमावल, पराग श्री ट्रैडर्स किराना बिरमावल, पद्मावती ट्रेडर्स किराना बिरमावल, अग्रवाल किराना बिरमावल, नवकार शक्ति सेल्स किराना बिरमावल, केश किराना, चौपाटी जावरा, सांकला ब्रदर्स किराना चौपाटी, जावरा, पुरूषोत्तम किराना स्टोर्स चौपाटी जावरा, सेठिया किराना, स्टेशन रोड, जावरा, संजय प्लायवुड हार्डवेयर एण्ड टिम्बर वर्क्स नामली, खाटु नमकीन नामली, लक्षिता टॉयस, खिलोने, नामली, कृष्णा किराना नामली दुकानों पर बांट-माप, मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स नापतौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नहीं पाए जाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स नापतौल उपकरणों और विक्रय के लिए प्रदर्शित करके रखे पैकेज बंद वस्तुओं में अनियमितताएं पाए जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम के उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
21500 का वसूला अर्थदंड
दुकानों से 1 मैकेनिकल कांटा, 7 बांट, 6 इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और 14 पैकेज बंद वस्तुऐं जप्त किए गए। बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण के उपयोगकर्ता से 21500 रुपए अर्थदण्ड वसूला गया।
यह थे जांच दल में
जांच के दौरान कैलाश चंद्र शर्मा, गौतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल साथ थे।
Hemant Bhatt