चिकलाना में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री : दिलावर के साथ, पत्नी, बेटी, दामाद, बहू, बेटे भी शामिल

चिकलाना में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री : दिलावर के साथ, पत्नी, बेटी, दामाद, बहू, बेटे भी शामिल

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया

⚫ एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री परिसर से दो मोर का करवाया वन विभाग से रेस्क्यू, चंदन की लकड़ी भी मिली

⚫ चार पहिया वाहन भी हुए जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 16 जनवरी। गुरुवार शुक्रवार की रात पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता मिली। एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री से का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी दिलावर फैक्ट्री चलाने में अकेला नहीं था। उसके साथ पत्नी, बेटी, दामाद, बेटे, बेटे की दुल्हन सहित अन्य शामिल है। गिरफ्तार किए गए 16 आरोपियों में 13 मुसलमान हैं। इनमें भी 8 पुरुष व 5 महिलाएं तथा दो हिंदू पुरुष आरोपी शामिल हैं। वहीं एक नाबालिग को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जहां हथियार और वाहन जप्त किए हैं वहीं मोर का रेस्क्यू वन विभाग से करवाया और चंदन की लकड़ी भी पकड़ी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसपी अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में बताया कि अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग्स, एमडी ड्रग्स बनाने की सामग्री, अवैध हथियार, चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। 

इनके नेतृत्व में बनाई गई टीम

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह  चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। 

टीम ने किया फैक्ट्री का पर्दाफाश

टीम द्वारा थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम चिकलाना में आरोपी दिलावर लाला के निवास स्थान पर दबिश दी गई, जहाँ अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।

कार्रवाई के दौरान मिला यह

⚫ 10 किलो 930 ग्राम एमडी

⚫ एमडी निर्माण में प्रयुक्त केमिकल एवं उपकरण

⚫ वाहनों से भी मिली एमडी

घर की विधिवत तलाशी के दौरान दो चार पहिया वाहनों –
स्कॉर्पियो एवं XUV 700 से भी अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी इन वाहनों के माध्यम से एमडी की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे। उक्त दोनों वाहनों को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।

अवैध हथियार बरामद

आरोपी के घर की गहन तलाशी में 02 अवैध 12 बोर की बंदूकें, 91 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त किया गया।

राष्ट्रीय पक्षी मोर का रेस्क्यू

घर में राष्ट्रीय पक्षी मोर को अवैध रूप से पालतू बनाकर रखा गया था। सूचना पर रतलाम पुलिस के सहयोग से वन विभाग की टीम द्वारा दो मोर का रेस्क्यू किया गया। इसके अतिरिक्त कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद हुई है।

16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना कालूखेड़ा पर सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/26 अंतर्गत धारा 8, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट
धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी दिलावर खान, उसके दामाद याकूब खान सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी 

⚫ दिलावर पिता फिरदौस खान, निवासी चिकलाना

⚫ याकूब पिता फकीरगुल खान, निवासी देवलदी। (दिलावर का दामाद)

⚫ इमरान पिता इस्माइल खान, निवासी चिकलाना

⚫ शोएब पिता अलीम खान, निवासी भीलवाड़ा

⚫ अजहर पिता दिलावर खान, निवासी चिकलाना (दिलावर का बेटा)

⚫ अयाज पिता दिलावर खान,  निवासी चिकलाना (दिलावर का बेटा)

⚫ विनोद पिता बाबूनाथ,  निवासी बरखेड़ी

⚫ विक्रम पिता बाबूनाथ, निवासी बरखेड़ी

⚫ रईस पिता रहीम गुल, निवासी चिकलाना

⚫ शाहबाज पिता मीर बादशाह,  निवासी देवलदी

⚫ एक नाबालिग आरोपी

गिरफ्तार महिलाएं

⚫ फरीदा पति दिलावर खान, (दिलावर की पत्नी)

⚫ बखमीना पति याकूब खान, (दिलावर की बेटी)

⚫ फिजा पति अजहर खान, ( दिलावर के बेटे की दुल्हन)

⚫ शायना पति दिलावर

⚫ मुमताज पति इस्माइल खान
 
सराहनीय भूमिका

उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, नारायण जादौन, राहुल जाट, दिलीप रावत, आरक्षक मयंक व्यास, आर ललित जगावत, आर राधेय, धीरज, रवि चंदेल, हर्षदीप गोल्डी सहित समस्त पुलिस टीम की अत्यंत सराहनीय भूमिका रही।

फोटो : राकेश पोरवाल