पुलिस कार्रवाई : मस्जिद के पीछे एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश, मिली करोड़ों की ड्रग्स, एक दर्जन से आरोपी की गिरफ्तार
⚫ दिलावर के मकान में चल रही थी फैक्ट्री
⚫ मिला हथियारों का जखीरा
⚫ पुलिस जुटी है कार्रवाई में
हरमुद्दा
रतलाम, 16 जनवरी। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद के पीछे एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दिलावर के मकान में जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां से करोड़ों की एमडी ड्रग के साथ हथियारों का जखीरा भी मिला। पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गुरुवार शुक्रवार की रात पुलिस ने जावरा क्षेत्र के कालूखेड़ा थाना अंतर्गत चिकलाना गांव में भारी संख्या में पुलिस पहुंची। जहां पर मस्जिद के पीछे दिलावर के मकान में कार्रवाई की तो वहां पर करीब 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की। जिसकी कीमत करोड़ों में आज बताई जा रही है। इसके साथ ही वहां पर हथियारों का अवैध जखीरा भी मिला। हथियारों के साथ कारतूस भी जब्त किए हैं। पुलिस ने हथियारों के साथ कारतूस भी जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में करीब 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस की कार्रवाई चल रही है।
छावनी में तब्दील गांव
आधी रात को हुई कार्रवाई में गांव वालों को पता ही नहीं चला कि उनका गांव छावनी में तब्दील हो गया है। सुबह बात फैली तब पता चला कि उनके गांव में क्या-क्या हो रहा था।
गुप्त तरीके से हुई कार्रवाई
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने कालूखेड़ा थाना प्रभारी के बल के साथ फैक्ट्री पर दबिश दी है। दबिश की सूचना पुलिस अधिकारियों के अलावा सभी से गुप्त रखी गई थी। पुलिस फैक्ट्री के अंदर छानबीन करने में जुटी हुई है।
Hemant Bhatt