रेलयात्री सरोकार : बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी जंक्शन के मध्य चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
⚫ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे चलेगी
⚫ बुकिंग 17 सितंबर से
हरमुद्दा
रतलाम, 16 सितंबर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम से होकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया पर किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09061/09062 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 03-03 फेरे चलेगी।

जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल के खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्या 09061 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल, बान्द्रा टर्मिनस से 22 सितंबर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक प्रति सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 21.20 बजे चलेगी तथा बुधवार को 19.15 बजे बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इसका रतलाम आगमन मंगलवार को 06.40 बजे एवं प्रस्थान 06.50 बजे होगा।
25 सितंबर से चलेगी बरौनी जंक्शन से
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09062 बरौनी जंक्शन – बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, बरौनी जंक्शन से 25 सितंबर 2025 से 09 अक्टूबर 2025 तक प्रति गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को बरौनी जंक्शन से 12.15 बजे चलेगी तथा शनिवार को 06.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसका रतलाम आगमन शुक्रवार को 19.25 बजे एवं प्रस्थान 19.35 बजे होगा।
यहां पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन थर्ड एसी, स्लीपर एवं अनारक्षित सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।
बुकिंग 17 सितंबर से
ट्रेन संख्या 09061 की बुकिंग 17 सितंबर, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Hemant Bhatt