सामाजिक सरोकार : नागर ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान का किया सम्मान, सेवानिवृत्त का अभिनंदन
⚫ सम्मान समारोह में अतिथियों ने व्यक्त किए प्रेरणा के स्वर
⚫ सम्मान के लिए की राशि की घोषणा मुख्य अतिथियों ने
हरमुद्दा
रतलाम, 15 सितंबर। म.प्र. नागर ब्राह्मण परिषद की रतलाम शाखा द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया वहीं सेवानिवृत्तों का अभिनंदन किया गया सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सम्मान के लिए राशि की घोषणा की।
नागर ब्राह्मण समाज का यह भव्य आयोजन गणेश गार्डन में हुआ। मुख्य अतिथि नागर समाज के मार्गदर्शक रामचंद्र रावल एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम त्रिवेदी थे। कार्यक्रम की विशेष अतिथि शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर थे। अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष पं. जितेन्द्र रावल ने की। मंच पर महिला मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी रावल भी मौजूद थी।
सरस्वती पूजन से शुरुआत
प्रारंभ में सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात अतिथियों का परिषद सचिव संदीप जोशी, निर्मल व्यास बबलू, धर्मेन्द्र नागर, हेमंत भट्ट, पवन दवे, जितेन्द्र नागर, रितेश मंडलोई, राकेश नागर, महेश रावल, नवनीत मेहता, अनिल मेहता, गोपाल मेहता, विकास नागर, योगिता दवे, प्रमिला त्रिवेदी, सीमा जोशी, भावना दवे, हर्षा भट्ट, अमिता मेहता, रश्मि नागर, रानू मेहता, दीक्षा व्यास, हेमलता व्यास, अंजू पंड्या, शर्मिला भट्ट, रंजना नागर, कुसुम नागर, पूनम व्यास, अलका मेहता आदि ने मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
65 विद्यार्थियों को दी गई शील्ड और प्रशस्ति पत्र

कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर स्नातकोत्तर तक के 65 छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। माया मेहता, जयेश शुक्ल, श्वेता नागर एवं हर्षित नागर को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
बच्चों के सम्मान में दिए 11-11 हजार रुपए श्री त्रिवेदी और श्री रावल ने
वरिष्ठ पत्रकार ओम त्रिवेदी एवं रामचंद्र रावल ने 11-11 हजार रुपए बच्चों के सम्मान में प्रदान किए।
सेवानिवृत्तों का किया सम्मान

सेवानिवृत्त हुए राजेन्द्र रावल, शशिकांत नागर तथा नवीन सदस्य विवेक नागर, दर्शन मेहता, मनोहर नागर का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।
बताएं स्वस्थ जीवन के उपाय
इस अवसर पर रतलाम के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. निलेश नागर ने ब्रेन हेमरेज, पेरेलिसिस आदि गंभीर बीमारी में गोल्डन पिरीयड में उपचार एवं स्वस्थ जीवन के उपायों पर विशेष संबोधन दिया।
सामाजिक कार्य को रखा समाज के समक्ष
एडवोकेट प्रदीप रावल ने नवरात्रि की शुरुआत में अंबाजी, गुजरात से ज्योति लाकर मठ मंदिर में अखंड ज्योत जलाये रखने का संकल्प लिया। नागर परिषद अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को समाज के समक्ष रखा। कार्यक्रम में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चें भी उपस्थित थे। संचालन विवेक नागर ने किया। आभार संदीप जोशी ने माना।
हर क्षेत्र में प्रतिभा का परचम लहराएं
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ विद्यार्थी खेल, विज्ञान, गीत संगीत एवं बौद्धिक विलक्षणता का परचम लहराकर समाज का नाम गौरवान्वित करें।
⚫ रामचंद्र रावल, मार्गदर्शक नागर समाज
आत्मविश्वास से लक्ष्य संभव
परिश्रम, लगन, आत्म विश्वास, एकाग्रता एवं साहस को जीवन में उतार कर लक्ष्य प्राप्ति की जा सकती है।
⚫ ओम त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार
पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है वे
विद्यार्थियों को आवश्यकता से अधिक मोबाइल उपयोग से बचना चाहिए। नागर समाज के बेटे-बेटियां देश विदेश में अनेक क्षेत्रों उच्च पदों पर कार्य कर रहे है, वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
⚫ डॉ. मंगलेश्वरी जोशी, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय, रतलाम
प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रेरणादायक आयोजन
प्रतिभाओं का आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन होना प्रेरणादायक है। सामाजिक सरोकार रखने से ही समाज की उन्नति होती है
⚫ अभिलाष नागर, मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ
Hemant Bhatt