पुलिस की कार्रवाई : लेनदेन के विवाद में मंदिर बुलाकर महिला किया अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई : लेनदेन के विवाद में मंदिर बुलाकर महिला किया अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार

महिला को छुड़ाया आरोपियों के चंगुल से

⚫  आरोपी पति पत्नी फरार

⚫ वाहन व मोबाइल जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 14 फरवरी। मंदिर बुलाया और लेनदेन के विवाद में महिला का अपहरण कर कार में ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के चंगुल से महिला को छुड़ाया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति पत्नी की तलाश जारी है। आरोपियों के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त की गई कार और मोबाइल जब्त किए हैं।


जिले के थाना बरखेड़ा पुलिस ने बताया कि फरियादी मनोहर सिंह द्वारा थाना बरखेड़ा पर सूचना दी गई कि 12 फरवरी 2026 को उसकी राखी-धागे की बहन ललिता बाई गुर्जर वर्तमान निवासी आलोट को बैग के लेनदेन संबंधी विवाद के चलते अनिल सुथार, भगवान सिंह सोंधिया राजपूत एवं नैनसिंह सोंधिया राजपूत द्वारा जोगणिया माता मंदिर बुलाया गया। कसम खिलाने के बाद भी विवाद का निराकरण नहीं होने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा जबरन कार में बैठाकर महिला का अपहरण कर लिया गया। महिला के मोबाइल से परिजनों को फोन कर बैग विवाद सुलझाने की बात कही गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बरखेड़ा कला में अपराध क्रमांक 26/2026, धारा 140(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया महिला को

थाना प्रभारी बरखेड़ा कला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुवासरा, जिला मंदसौर से अपहृत महिला ललिता बाई को आरोपी भगवान सिंह सोंधिया राजपूत एवं अनिल सुथार के चंगुल से सुरक्षित छुड़वाया।

आरोपी पति-पत्नी की तलाश

घटना में प्रयुक्त कार एवं दो मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में आरोपी पति पत्नी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

⚫ भगवान सिंह पिता राम सिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 36 वर्ष, निवासी कटिया, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर

⚫ अनिल पिता बागड़ी राम सुथार, उम्र 24 वर्ष, निवासी कटिया, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर

फरार आरोपी

⚫ नैनसिंह सोंधिया राजपूत, निवासी चांदखेड़ी गुराड़िया, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

⚫ सुमित्रा पति नैनसिंह सोंधिया राजपूत, निवासी चांदखेड़ी गुराड़िया, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

यह मिला आरोपियों की कब्जे से

टाटा टियागो कार क्रमांक MP 14 ZF 4107, दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। 

सराहनीय भूमिका
 
त्वरित कार्रवाई करने में निरीक्षक रविन्द्र डण्डोतिया, उप निरीक्षक हरि सिंह बडेरा, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह, शकील, महिला अनीता जाटव तथा सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।