हादसा : मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार घुसी ट्रक में, चार घायल
⚫ वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए जा रहा था परिवार
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस पहुंची
⚫ मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
हरमुद्दा
रतलाम, 22 नवंबर। मुंबई दिल्ली एक्सप्रेसवे 8 लाइन पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल रतलाम के डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरत के कपड़ा व्यापारी पति-पत्नी और दो बच्चे गुजरात के सूरत से रवाना होकर नोएडा में वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी शनिवार को सुबह तकरीबन 8:30 बजे काजलिया पाड़ा के यहां पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार जीजे 05 आरक्यू 1425 चार पहिया वाहन का चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और चलते हुए ट्रक के पीछे घुस गया।
एयर बैलून खुलने से बच गई जान
कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी। एयर बैलून खुलने से कार सवार की जान बच गई मगर गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को रतलाम के डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पाण्डेय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां पर साहिल कुमार (38), स्वेनका (35 ), बच्चे शनय (15) और श्यान (4) का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जानकारी में सूरत का परिवार नोएडा में वैवाहिक आयोजन में शामिल होने जा रहा था।
Hemant Bhatt