सामाजिक सरोकार : राष्ट्रवाद, अध्यात्म और संस्कृति की बही त्रिवेणी

सामाजिक सरोकार : राष्ट्रवाद, अध्यात्म और संस्कृति की बही त्रिवेणी

श्रीमातृ विद्या मन्दिर का वार्षिकोत्सव 

⚫ विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां 

हरमुद्दा
रतलाम, 8 दिसंबर। सुन्दर वेशभूषा, कर्णप्रिय संगीत और मन मोह लेने वाली अद्भुत प्रस्तुतियां वातावरण में एक अलग ही रस घोल रही थी। श्रीअरविन्द मार्ग स्थित श्रीमातृ विद्या मन्दिर विद्यालय के प्रगति भवन परिसर के ये दृश्य अभिभावकों और अतिथियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहें।

वार्षिकोत्सव 'आह्वान' में विद्यार्थियों ने जहां राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर खूब दाद बटोरी वहीं विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाने वाले नृत्य तथा अध्यात्म के रंगों में रंगा अभिनय विद्यालय के संस्कारों को प्रदर्शित कर रहा था।

रंगारंग हृदय स्पर्शी प्रस्तुतियां

मुख्य अतिथि श्री अरविन्द आश्रम बड़ौदा के वरिष्ठ साधक डॉ. शरद जोशी, श्री अरविन्द समग्र शिक्षा समिति की अध्यक्ष विनीता ओझा ने अपने सम्बोधन में वार्षिकोत्सव की रंगारंग प्रस्तुतियां को हृदयस्पर्शी बताते हुए इसकी तैयारी में लगे शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। 

दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत

प्रारम्भ में अतिथियों व श्रीअरविन्द आश्रम के वरिष्ठ साधक मनोज शर्मा,ओरो आश्रम रतलाम के चैयरमेन सतीश पंड्या, रमेश पाठक आदि ने श्री माँ व श्रीअरविन्द के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकेन्द्र सिंह सिसौदिया, सतीश पंड्या, रमेश पाठक, श्रीमती ओझा,योगिता गुप्ता, भावना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विशाखा सुभेदार ने किया। आभार यशपाल तंँवर ने माना।