नवीन जी एक ऐसे साहित्यकार थे जो जीवन भर राष्ट्र के प्रति रहे समर्पित
⚫ विधायक अरुण भीमावद ने कहा
⚫ लीड महाविद्यालय में मनाई नवीन जी की 128 वीं जयंती
हरमुद्दा
शाजापुर, 8 दिसंबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बी.के.एस.एन.शासकीय महाविद्यालय, शाजापुर में पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन की 128 वीं जयंती मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण भीमावद, विधायक शाजापुर ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर नवीन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक भीमावद ने कहा कि नवीन जी एक ऐसे साहित्यकार थे जो जीवन भर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें। उन्होनें नवीन जी की कुंकुम, रश्मिरेखा, अपलक, क्वासी जैसी कालजयी कृतियों पर भी प्रकाश डाला।
यह रहे मंचासीन
अध्यक्षता महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विपुल कसेरा ने की। आयोजन के विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नागर, विशेष अतिथि गोविन्द नायक नगर महामंत्री, राहुल परमार जिला मंत्री युवा मोर्चा, मुकेश दुबे पार्षद वार्ड वार्ड नं 28, अमित साखलिया भाजपा आईटी सेल प्रभारी रहें। स्वागत भाषण महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो.मीनू गिडवानी ने दिया।
किया काव्य पाठ
आयोजन में साहित्यकार बी. एल. सौराष्ट्रीय ने काव्यपाठ करते हुए नवीन जी के साहित्यिक पक्ष पर बात की। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वी. पी. मीणा सहित महाविद्यालय का स्टाफ, बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक, एनसीसी केडेट्स एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। संचालन नवीन जयंती प्रभारी डॉ. बी. एल. मालवीय ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश बर्फा ने आभार माना।
Hemant Bhatt