रतलाम के बजरंग नगर में महिला ने लगाई फांसी

रतलाम के बजरंग नगर में महिला ने लगाई फांसी

⚫ घर में अकेले होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ शव को फंदे से उतर कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

हरमुद्दा
​रतलाम, 22 अक्टूबर। शहर के बजरंग नगर इलाके में गुरुवार को एक महिला ने घर पर अकेले होने का फायदा उठाते हुए दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

​काम पर गए थे पति और बेटे

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जुबेदा (पति आशिफ) के रूप में हुई है। घटना के वक्त मृतका के पति और उनके दोनों बेटे काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे, जिससे घर पर कोई नहीं था। जब परिजन वापस लौटे, तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

​ पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा मेडिकल कॉलेज

​सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

पुलिस कर रही गहराई से जांच

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, और पुलिस परिजनों तथा आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।